रायपुर एग्री कार्निवाल 2022, अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई का आयोजन 14 से 18 अक्टूबर तक

रायपुर एग्री कार्निवाल 2022, अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई का आयोजन 14 से 18 अक्टूबर तक

रायपुर, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा राज्य शासन के कृषि विभाग तथा अन्य राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं के सहयोग से दिनांक 14 से 18 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित किये जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई ‘‘एग्री कार्निवाल 2022’’ के पोस्टर एवं ब्रोशर का विमोचन किया।

इसे भी देखें

5जी सर्विस का इंतजार खत्म, 1 अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे शुरुआत

इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि पांच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई का आयोजन एक सराहनीय प्रयास है जिसके माध्यम से किसानों, विद्यार्थियों एवं सामान्य नागरिकों को कृषि की नवीन प्रौद्योगिकी, नवीन अनुसंधान, नवाचार, के संबंध में नई-नई जानकारियां प्राप्त होंगी। इस अवसर पर विधायक विनय भगत, धर्मजीत सिंह एवं ममता चन्द्राकर तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल उपस्थित थे।

इसे भी देखें

आनंद संस्थान की अच्छी पहल, प्रदेश के 52 गांवों को बनाएगा आनंद ग्राम

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कृषि मंत्री को बताया कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा राज्य शासन के कृषि विभाग, छत्तीसगढ़ बायोटेकनोलॉजी प्रमोशन सोसायटी, अन्तर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, फिलीपींस, नाबार्ड, कंसल्टेटिव ग्रुप ऑफ इन्टरनेशनल एग्रीकल्चरल रिसर्च, कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा), एनएबीएल तथा अन्य संस्थाओं के सहयोग से 14 से 18 अक्टूबर तक अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई ‘‘एग्री कार्निवाल 2022’’ का आयोजन किया जा जिसमें आन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों के निदेशकों, कृषि वैज्ञानिकों विभिन्न कृषि उत्पाद निर्माता कम्पनियों के वरिष्ट अधिकारियों, स्टार्टअप्स उद्यमियों एवं बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषक शामिल होंगे।

इसे भी देखें

दिल्ली पहुंचे लालू यादव, कहा- हमारा लक्ष्य भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकना

इस अवसर पर एक वृहद अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मेले सह प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। एग्री कार्निवाल के दौरान प्रत्येक दिन कृषकों, छात्रों एवं आम नागरिकों के लिए विश्वविद्यालय के अनुसंधान प्रक्षेत्र में उगाई जा रही फसलों एवं कृषि प्रदर्शनी का भ्रमण आयोजित किया जाएगा। अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई में लगभग 20 हजार किसानों के शामिल होने की संभावना है।

इसे भी देखें

11 मसाला फसलों की खेती पर सरकार देगी अनुदान, जानें पूरी प्रक्रिया और करें आवेदन

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट.