कुकडु-कु, कुकडु-कु जागो सरकार, मुर्गा बनकर संयुक्त मोर्चा ने किया किसान कानूनों का विरोध

कुकडु-कु, कुकडु-कु जागो सरकार, मुर्गा बनकर संयुक्त मोर्चा ने किया किसान कानूनों का विरोध

एस के पटेल

रतलाम, सरकार को जगाने के लिए मुर्गा बन कर और जोर जोर से एक साथ कुकडु-कु, कुकडु-कु जागो सरकार जागो का नारा लगाते हुए। मुर्गा बनकर संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने यह अनोखा प्रदर्शन किया गया।

जी हा ऐसा पुरा मामला रतलाम जिले की सैलाना जनपद पंचायत विभाग के सामने शबरी सेवा संस्था मैदान पर मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त मोर्चा ने 22 जुलाई से सरकार से अपनी मांगों को मनवाने को लेकर धरना प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चलेे गए है। यह हड़ताल निरन्तर जारी है।

वही संयुक्त मोर्चा पिछले 7 दिनों से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। लेकिन अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। संयुक्त मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष कैलाश वसुनीया ने बताया कि शासन इस पर किसी भी तरीके से ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं शासन ने मंगलवार को तूगला की आदेश जारी करके आज बैठक का आयोजन भी किया गया। लेकिन समस्त संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया गया है। और संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने सरकार को जगाने के लिए मुर्गा बन कर और जोर जोर से एक साथ कुकडु-कु, कुकडु-कु जागो सरकार जागो का नारा लगाते हुए। यह अनोखा प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का काम भी किया है। वही यदि संयुक्त मोर्चा कि मांगों पर सरकार जल्द से जल्द कोई विचार नहीं करता हैं। तो हम अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रखेेेगे।