घर में लगाएं ये पौधे, सकारात्मक ऊर्जा के साथ आयेगी आर्थिक सम्पन्नता, जानिए इन पौधों के बारे में

घर में लगाएं ये पौधे, सकारात्मक ऊर्जा के साथ आयेगी आर्थिक सम्पन्नता, जानिए इन पौधों के बारे में

वास्तु शास्त्र में पौधों और फूल से जुड़े भी कुछ नियम बनाए हैं। वास्तु में कुछ ऐसे पेड़-पौधे बताए गए हैं जिन्हें लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इनके  सकारात्मक प्रभाव से घर के सदस्य तरक्की करते हैं। आइए जानते हैं इन खास पौधों के बारे में।

इसे भी देखें 

तकनीक से बना दी 'सुपर गाय', एक साल में देगी 18 टन दूध, जानिए कहां और कैसे बनाई

तुलसी
तुलसी का पौधा स्वयं में कई तरह के औषधीय गुणों को समेटे हुआ है, जो कई तरह के रोगों में जबरदस्त लाभ पहुंचाता है। इसके साथ-साथ तुलसी का पौधा ग्रह दोष को दूरने में भी बहुत असरदार होता है। जिन लोगों का शुक्र ग्रह कमजोर होता है, उन्हें अपने घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। इतना ही नहीं, ऐसे लोगों को रोजाना शाम को तुलसी के पौधे की पूजा भी करनी चाहिए। मान्यताओं के मुताबिक रोजाना शाम को तुलसी के पौधे में दीया जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उस घर को धन-धान्य से भर देती हैं। ऐसा करने से न सिर्फ आपका शुक्र ग्रह शांत होगा बल्कि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा और परिवार की सुख-शांति वापस लौट आएगी। हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों के लिए तुलसी मात्र एक पौधा नहीं बल्कि एक देवी हैं।

Read Also: लहरी बाई, मोटे अनाज के अनमोल खजाने की मालकिन, जिनके पीएम मोदी भी हुए मुरीद

शमी
हिंदू धर्म में शमी के पौधे को काफी शुभ माना जाता है। शमी का पेड़ शनि दोष को दूर करने में काफी कारगर माना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक शमी के पेड़ में सभी देवता वास करते हैं। शनि दोष को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार की बाईं दिशा में शमी का पेड़ लगाना चाहिए। शमी के पेड़ पर नियमित रूप से सरसों के तेल का दीया जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-शांति का वास होने लगता है।

Read Also : डेयरीफॉर्मिंग और खेती गुर सीखने ऑस्ट्रेलिया और इजरायल जाएंगे छात्र

आंवला
औषधीय गुणों से भरपूर आंवले का पेड़ भी काफी शुभ माना गया है। मान्यताओं के मुताबिक आंवले के पेड़ पर भी देवताओं का वास होता है। घर में आंवले का पेड़ लगाकर यदि नियमित रूप से दीया जलाया जाए तो भगवान नारायण और मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-शांति के साथ धन का भंडार भर देती हैं।

Read Also: खेती के लिए इस शख्स ने छोड़ दी तगड़ी सैलरी वाली नौकरी, मोटे अनाज से कर रहे मोटी कमाई

अनार
राहु और केतु के प्रभाव से बचने के लिए घर के सामने अनार को पेड़ लगाना काफी शुभ माना जाता है। घर के सामने अनार का पेड़ लगाने से राहु और केतु का नकारात्मक प्रभाव कम होता है। कहा जाता है कि रोजाना अनार का एक फूल तोड़कर, उसे शहद में डुबोकर भोलेनाथ को चढ़ाने से सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

Read Also : Gobarabardhan Scheme: अब गोबर से भी होगी कमाई, गांवों की बदलेगी तकदीर, जानिए कैसे?

हरसिंगार
हरसिंगार के फूल बहुत खूबसूरत होते हैं। ये पौधा अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। धन की देवी माता लक्ष्मी को हरसिंगार के फूल बेहद प्रिय हैं। वास्तु के अनुसार हरसिंगार का पौधा घर की तमाम समस्याओं को हल करता है। वास्तु के अनुसार इस पुष्प के पौधे को छूने मात्र से ही मानसिक तनाव कम होने लगता है और घर में सुख-शांति आती है। घर में हरसिंगार का पौधा लगाने से आर्थिक समस्या भी दूर होती है।

इसे भी देखें 

stone crop farming: कम खर्चे में ज्यादा फायदे के लिए करें पत्थरचट्टा की खेती

नीम
सेहत और समृद्धि दोनो दिलाती है नीम। एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर नीम का वृक्ष दूषित वायुमंडल को शुद्ध कर स्वच्छ पर्यावरण प्रदान करता है। बीमारियों को दूर रखने वाले नीम के पेड़ को वायव्य कोण में लगाना सुखद परिणम देगा।

इसे भी देखें 

किसानों के लिए लागू होगी कृषक समाधान योजना, जानें क्या होगा लाभ


रातरानी
रातरानी के फूल रात में महकते हैं जबकि बाकी अन्य पुष्प सूर्यास्त के बाद मुरझा जाते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक रातरानी के फूलों की महक से हमारा मानसिक तनाव कम होता है। माना जाता है कि घर में रातरानी लगाने से घर के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है और वैवाहिक जीवन भी सुखद रहता है।

इसे भी देखें 

वैज्ञानिकों ने तैयार किया गेहूं 4 नई किस्में, ज्यादा पैदावार के साथ पोषक तत्वों से भरपूर, जानिए विशेषताएं

चंपा
चंपा के पौधे हमेशा हरे रहते हैं और इसके फूल हल्के पीले रंग के होते हैं। चंपा में भी बहुत से औषधीय गुण पाए जाते हैं। वास्तु शास्त्र में भी चंपा के फायदे बताए गए हैं। वास्तु के अनुसार जिस घर में चंपा का पौधा होता है वहां से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। इसके प्रभाव से परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी रहती है और घर में संपन्नता आती है।

इसे भी देखें 

किसानों को ड्रोन खरीदने सस्ता लोन देगी SBI, बचत के साथ बढ़ेगा फसलों का उत्पादन


चमेली
यह पौधा भी अपनी महक के लिए जाना जाता है। वास्तु में चमेली को घर में लगाना बेहद शुभ माना गया है। चमेली के पुष्प घर में मौजूद सदस्यों के भाव और विचार को सकारात्मक बनाते हैं। इसे लगाने से घर के सदस्यों के अंदर का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे किसी भी काम को नयी ऊर्जा के साथ करते हैं।

इसे भी देखें 

सरबती गेहूं के बाद अब विदेशों में बढ़ी एमपी के बासमती की डिमांड, जानिए क्या है खासियत

मनीप्लांट
घर में मनीप्लांट लगाना काफी शुभ माना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक घर में लगाया गया मनीप्लांट जितनी तेजी से बढ़ता है, उस घर में उतनी ही तेजी से सुख-समृद्धि और धन भी बढ़ता है। इतना ही नहीं, मनीप्लांट लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी वास होता है और घर के मुखिया की कई चिंताएं दूर हो जाती हैं। ध्यान रहे कि मनीप्लांट घर में दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं।

इसे भी देखें 

वैज्ञानिकों ने तैयार किया गेहूं 4 नई किस्में, ज्यादा पैदावार के साथ पोषक तत्वों से भरपूर, जानिए विशेषताएं


बेल
यह पेड़ दिलाएगा महादेव का आशीर्वाद। भगवान शिव को अत्यंत प्रिय बेल का वृक्ष घर की उत्तर-पश्चिम दिशा यानि वायव्य कोण में लगाना अत्यंत शुभ माना गया है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट