पाचन को बढ़िया करती है ये दाल, कोलेस्ट्रॉल भी रहेगा कंट्रोल, जानें 6 जबरदस्त लाभ

पाचन को बढ़िया करती है ये दाल, कोलेस्ट्रॉल भी रहेगा कंट्रोल, जानें 6 जबरदस्त लाभ

शिब्या गोखले: शस्य विज्ञान विभाग ब्रह्मानन्द महाविद्यालय राठ, हमीरपुर (उ० प्र०) 
डॉ० पियूष कुमार सिंह: असिस्टेंट प्रोफ़ेसर  (कृषि शांखिकी) ब्रह्मानन्द
महाविद्यालय राठ, हमीरपुर (उ० प्र०)

अच्छी सेहत और पोषण के लिए रोजाना दाल का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। दाल में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पायी जाती है जिसका सेवन शरीर के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। मूंग दाल के फायदे भी सेहत के लिए अनेकों हैं। मूंग की दाल का सेवन करने से शरीर को कई फायदे  मिलते हैं। मूंग दाल में मौजूद पोषक तत्व शरीर की कई समस्याओं को दूर कर पोषण देने का काम करते हैं। मूंग दाल में प्रोटीन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी -6, नियासिन, थायमिन और फोलेट आदि पाया जाता है जिसका सेवन बहुत जरूरी होता है। इसमें मौजूद फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए उपयोगी मानी जाती है। वजन कंट्रोल करने के लिए और कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। मूंग दाल को आप बिना छिलके या छिलके समेत भी खा सकते हैं। आइये विस्तार से जानते हैं मूंग की दाल खाने के फायदे के बारे में।

मूंग की दाल खाने में बेहद स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है जो वजन को नियंत्रित करने में बहुत उपयोगी मानी जाती है। डेंगू की बीमारी हो या सामान्य बुखार दोनों में ही मूंग दाल का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए मूंग दाल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। मूंग दाल खाने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए मूंग की दाल का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। मूंग दाल में फाइबर पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है जो पाचन तंत्र में सुधार के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में पाचन से जुड़ी अन्य समस्याएं जिसे कब्ज, पेट में गैस की समस्या आदि में बहुत फायदा मिलता है। इसका गर्मी के मौसम में सेवन करने से पेट की गर्मी को दूर करने में भी फायदा मिलता है। आप रोजाना इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

2. वजन को कंट्रोल में रखने के लिए मूगं की दाल का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। मूगं की दाल में मौजूद लो कैलोरी वजन को नियंत्रित करने का काम करती है। इसमें फाइबर के पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो भूख को कंट्रोल करता है। इसका सेवन करने से आपको बार-बार भूख नहीं लगती है जिससे आपको वजन कम करने में फायदा मिलता है।

3. डायबिटीज के मरीजों के लिए मूंग की दाल का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। मूंग की दाल में मौजूद गुण शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को संतुलित रखने के लिए उपयोगी माने जाते हैं। आप अगर डायबिटीज के मरीज है तो डॉक्टर की सलाह के आधार पर आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

4. ब्लड प्रेशर की समस्या में मूंग दाल का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। मूंग की दाल में पोटेशियम, फाइबर और मैग्नीशियम की पर्याप्त मात्रा होती है जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर में इसका सेवन फायदेमंद होता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए आप नियमित रूप से मूंग की दाल का सेवन कर सकते हैं।

5. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए मूंग की दाल का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने का काम करते हैं।

6. स्ट्रेस या मानसिक तनाव आदि को दूर करने में मूंग की दाल का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर आप स्ट्रेस की समस्या का शिकार हैं तो रोजाना इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

मूंग दाल को डाइट में शामिल करने का तरीका 

मूंग की दाल को आप कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप चाहें तो रोजाना इसकी दाल का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप मूंग दाल को भिगोकर उसकी करी भी बना सकते हैं। अगर आप डायबिटीज या ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित हैं तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट