बुरहानपुर में आंधी से बर्बाद हुई केले की फसल

भोपाल, बुरहानपुर जिले में आंधी-तूफान से केले की फसल को भारी नुकसान हुआ है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने नुकसान का जायजा लिया और सरकार से मांग की है कि किसानों की पफसलों का हुए नुकसान का सर्वे करा कर मुआवजा दिया जाए।
किसानों को राहत राशि का वितरण हो
अरुण यादव ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कल शाम बुरहानपुर जिले में तेज आंधी तूफान की वजह से केले की फसल बर्बाद हो गई है, किसानों को काफी नुकसान हो गया है। सरकार से मेरी मांग कि राजस्व अमले से फसलों का सर्वे कराएं और किसानों को तत्काल आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि वितरण करें।
केले की खेती में बुरहानपुर प्रदेश में सबसे आगे
मध्य प्रदेश में बुरहानपुर जिला केले की खेती में सबसे आगे है। यहां का नाम मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में केले के कारण जाना जाता है। बुरहानपुर एक प्रमुख केला उगाने वाला जिला है। बुरहानपुर में होने वाली केले की खेती देश के साथ विदेशों में अपनी पहचान बनाई है। बुरहानपुर में वर्तमान में 19 हजार से ज्यादा किसान 23 हजार 650 एकड़ में केले की खेती कर रहे हैं, जिसस जिले किसान सृद्ध भी हुए हैं। सालाना औसतन 16.54 मीट्रिक टन का उत्पादन हो रहा है।