हनवंतराव कनाठे को कृषि विष्वविद्यालय कृषक फेलो सम्मान

हनवंतराव कनाठे को कृषि विष्वविद्यालय कृषक फेलो सम्मान

बैतूल, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के 59वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के प्रगतिषील कृषक हनवंतराव कनाठे गुनखेड़, विकासखंड आठनेर, जिला बैतूल को उनके द्वारा फूल उत्पादन एवं फूलों की गुणवत्ता लम्बी अवधि तक बनाये रखने हेतु किये गये नवाचार के लिये कृषक फेलो सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया। श्री हनवंतराव कनाठे, कृषि विज्ञान केन्द्र, बैतूल बाजार, बैतूल के सम्पर्क कृषक है एवं केन्द्र के तकनीकी मार्गदर्षन में लगातार कार्य कर रहे हैं।

यह कार्यक्रम नरेन्द्र सिह तोमर माननीय कृषि मंत्री भारत सरकार एवं कमल पटेल, माननीय कृषि मंत्री म.प्र. शासन के विषिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। मंत्री द्वय ने सम्मानित कृषकों को अपने विषिष्ट कार्यों के लिए बधाई दी एवं अनुरोध किया कि वो इन नवोन्मेषी तकनीकों का कृषक समुदाय के मध्य प्रसार करें। कार्यक्रम के आरंम्भ में डाॅ. पी.के. बिसेन माननीय कुलपतिए जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के द्वारा सम्मानित कृषकों एवं उनके मार्गदर्षक कृषि विज्ञान केन्द्रों को बधाई दी। 

इस अवसर पर केन्द्र प्रमुख डा. व्ही. के. वर्मा के द्वारा हनवंतराव कनाठे को कृषक फेलो सम्मान 2022 कृषि विज्ञान केन्द्र, बैतूल बाजार, बैतूल में दिया गया। साथ ही सम्मानित कृषक को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के सभी वैज्ञानिकए कृषक एवं रावे छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट