किसानों को रोजगार दिलाएगा पीएम किसान समृद्धि केंद्र, जानिए कौन, कैसे खोल सकता है केंद्र

प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र, देश के किसानों को उन्नत बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार की एक अच्छी पहल है। इन केंद्रों पर “वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम’ के तहत उर्वरक, खाद, बीज कीटनाशक के साथ कई तरह के कृषि यंत्र भी किसानों को मिलेंगे। इन कृषि यंत्रों को किसान किराए पर भी ले सकेंगे।
इसे भी देखें
किसानों लिए खास है धारवाड़ी भैंस, जानिए इसकी खासियत और फायदे
मंडियों के आस-पास स्थापित किए जायेंगे केंद्र
प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र मंडियों के आस-पास स्थापित किए जायेंगे, ताकि यहां किसान आसानी से पहुंच सकें। इन केंद्रों से किसान आसानी से भारत ब्रांड का फर्टिलाइजर खरीद सकेंगे।
इसे भी देखें
वैज्ञानिकों ने विकसित की मक्के की दो नई किस्म, जानिए नई किस्मों के फायदे
एक स्थान पर किसानों के लिए सभी सुविधाएं
प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों पर किसानों को कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकरी भी मिलेगी। इसके जरिये किसान एक ही स्थान से बीज, फ़र्टिलाइज़र आदि कृषि संबंधित उत्पादों को खरीद सकते हैं। इसके अलावा किसानों को जागरूक करने के लिए हर 15 दिन में अभियान चलाकर उन्हें जागरूक किया जायेगा।
इसे भी देखें
मप्र सरकार गाय भैंस खरीदने पर देगी 90% राशि, जानिए किसे और कैसे मिलेगा लाभ
समृद्धि केंद्र के फायदे
कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के संबंध में मिलेगी जानकारी
एक ही स्थान पर कृषि सम्बंधित जानकारी, उर्वरक, बीज, उपकरण आदि होंगे उपलब्ध
मिट्टी, बीज और उर्वरक के लिए जांच की मिलेंगी सुविधाएं
अगले एक वर्ष में 3 लाख से अधिक उर्वरक खुदरा दुकानों को पीएम किसान समृद्धि केंद्रों में किया जायेगा परिवर्तित
इसे भी देखें
किसानों के लिए फायदे की स्कीम, 1500 रुपये निवेश पर 35 लाख का रिटर्न
कौन खोल सकता है पीएम किसान समृद्धि केंद्र
आपको यहां बता दें कि देश का कोई भी व्यक्ति पीएम किसान समृद्धि केंद्र खोलकर एक अच्छा रोजगार प्राप्त कर सकता है। इसकी मदद से वह हर महीने लगभग 10 से 15 हजार रुपए सरलता से कमा सकता है। इसे खोलने के लिए आपको अधिक कुछ करने की भी जरूरत नहीं है। अगर आप पीएम किसान समृद्धि केंद्र खोलने के लिए इच्छुक हैं तो अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए योग्यता और जरूरी दस्तावेज क्या हैं इसकी जानकारी नीचे दी गई है।
इसे भी देखें
कम पानी में भी हो सकता है धान और गन्ना की फसल, जानिए कैसे!
केंद्र के लिए योग्यता
आप भारत के नागरिक होने चाहिए। इसके अलावा आपकी आयु 18 साल से अधिक होनी चाहिए और साथ ही आपके पास खुद की या फिर किराए की दुकान होना चाहिए। इसके अलावा आपको थोड़ी बहुत कंप्यूटर की जानकारी भी होनी चाहिए।
इसे भी देखें
किसानों के लिए उपयोगी है ये ऐप, घर बैठे मिलेगी सब जानकारी, हल होगी कई समस्याएं
जरूरी कागजात
पीएम किसान समृद्धि केंद्र खोलने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता पासबुक, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।