मप्र सरकार गाय भैंस खरीदने पर देगी 90% राशि, जानिए किसे और कैसे मिलेगा लाभ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बैगा, भारिया और सहरिया परिवारों को पशुपालन गतिविधियों से जोडऩे के लिए राज्य सरकार योजना शुरू कर रही है। योजना में परिवारों को दो पशु, भैंस या गाय उपलब्ध कराई जाएगी, जिसकी 90 प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करेगी।
इसे भी देखें
किसानों के लिए फायदे की स्कीम, 1500 रुपये निवेश पर 35 लाख का रिटर्न
ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक मदद के लिए नई पहल
मध्य प्रदेश के ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक मदद करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक नई पहल की शुरूआत की है, जिसके तहत राज्य के गाय-भैंस से संबंधित पशुपालन कार्यों के लिए लगभग 90 प्रतिशत तक का अनुदान दे रही है।
हमारे बैगा, भारिया और सहरिया परिवारों के लिए हम एक योजना और प्रारंभ कर रहे हैं। जिसके तहत कुछ जिलों में पशुपालन का कार्य करने के लिए दो पशु, भैंस या गाय मिल सकेगी। इसकी 90 प्रतिशत राशि सरकार वहन करेगी: CM pic.twitter.com/NgLTqyWFfC
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 10, 2023
इसे भी देखें
18 को कूनों में आएंगे 12 चीते, चार सदस्यीय दल अफ्रीका रवाना
पशुपालन के लिए मिलेंगे 90 प्रतिशत
राज्य के पशुपालक भाइयों को दो दुधारू पशु गाय या भैंस खरीदने के लिए 90 प्रतिशत तक का पैसा खर्च मध्य प्रदेश सरकार करेगी। बाकि बची 10 प्रतिशत की राशि को खुद लाभार्थियों को खर्च करनी होगी। सरकार ने अपनी इस योजना के लिए एक ट्वीट भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि - हमारे बैगा, भारिया और सहरिया परिवारों के लिए हम एक योजना और प्रारंभ कर रहे हैं।
इसे भी देखें
कम पानी में भी हो सकता है धान और गन्ना की फसल, जानिए कैसे!
मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण पल्लवी जैन गोविल और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री मीना सिंह उमरिया से वर्चुअली शामिल हुईं।