किसानो को मालामाल बना देगी यह खेती, एक बार लगाने पर 35 साल तक देगा पैसा पैसा अगर आप खेती से लंबे समय तक मुनाफा कमाना चाहते हैं तो किन्नू की खेती आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। यह एक बार लगाने के बाद कई वर्षों तक फल देता है, जिससे किसानों को हर साल अच्छी कमाई होती है। विटामिन सी से भरपूर यह फल बाजार में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। इसकी मांग साल भर बनी रहती है, और इसके लिए ज्यादा लागत भी नहीं लगती। यही कारण है कि अब कई किसान पारंपरिक खेती छोड़कर किन्नू की खेती की ओर बढ़ रहे हैं।
कैसे करें किन्नू की खेती
किन्नू की खेती के लिए दोमट या चिकनी मिट्टी जिसमें जल निकासी की अच्छी व्यवस्था हो, सबसे उपयुक्त मानी जाती है। इसके पौधे पहले नर्सरी में तैयार किए जाते हैं और फिर खेत में लगाए जाते हैं। खेत को अच्छी तरह जोतने के बाद उसमें गोबर की खाद डालें ताकि मिट्टी उपजाऊ बनी रहे। पौधे लगाने के 3 साल बाद इसमें फल लगना शुरू हो जाता है। देखभाल के लिए समय-समय पर सिंचाई और कटाई-छंटाई करनी चाहिए, जिससे पौधे स्वस्थ बने रहें और अच्छी उपज दें।
कम लागत में ज़्यादा मुनाफा
एक तैयार किन्नू का पेड़ 80 से 160 किलो तक फल दे सकता है। यदि आप एक एकड़ में किन्नू की खेती करते हैं तो आप आराम से 4 से 5 लाख रुपये तक की सालाना कमाई कर सकते हैं। कम लागत और लगातार मुनाफा देने वाली यह खेती किसानों के लिए एक शानदार विकल्प बनती जा रही है। इसलिए जो किसान लम्बे समय तक कमाई चाहते हैं, उन्हें किन्नू की खेती ज़रूर करनी चाहिए।