कृषि विज्ञान केन्द्र सीहोर में राष्ट्रीय पोषण महाअभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम 

कृषि विज्ञान केन्द्र सीहोर में राष्ट्रीय पोषण महाअभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम 

सीहोर, सी. आर. डी. ई. कृषि विज्ञान केन्द्र, सेवनियॉ, जिला- सीहोर (म. प्र.) द्वारा दिनॉक- 17/09/2022 को ’’राष्ट्रीय पोषण वाटिका महाभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम’’ का आयोजन किया गया।

इसे भी देखें

आज है विश्व बांस दिवस, जानिए क्यों मनाया जाता है यह दिन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय  जगदीष पटेल, प्रतिनिधि, जनपद अध्यक्ष, इछावर,  पाल उइके, सरपंच, ग्राम-सेवनिया,  संदीप टोडवाल, प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, सु मेगी मारिया, संचालक, सीरॉक, भोपाल,  धर्मेन्द्र जाट, इफको, सीहोर एवं केन्द्र के वैज्ञानिक व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके किया गया।

इसे भी देखें

जहां महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढता है, वहां सफलता निश्चित है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

कार्यक्रम में केन्द्र के प्रमुख  संदीप टोडवाल ने कार्यक्रम के उद्देष्य एवं महत्व पर चर्चा करते हुये बताया कि हर व्यक्ति पोषण अनाज का महत्व समझे और उसे अपनी थाली का हिस्सा बनायें इसके लिये कृषकों को अपने खेतों पर जैविक पोषण वाटिका लगाने की आवष्यकता है जिससे कि कृषक व उसके परिवार को पोषण युक्त सब्जियॉ एवं फल प्रतिदिन प्राप्त हो सके। साथ ही उन्होने बताया कि कृषकों को अपने खुद के उपभोग के फसल में कम से कम रसायनिक उर्वरकों एवं कीटनाषकों का उपयोग करने की आवष्यकता है, जिससे कि पोषण युक्त खाद्य पदार्थ प्र्राप्त हो सके। 

इसे भी देखें

चिरौंजी प्रोसेसिंग के जरिए सशक्त बनतीं तामियां की आदिवासी महिलाएं

वैज्ञानिक  देवेन्द्र पाटिल द्वारा कहा कि पोषण अनाज 2023 मोटे अनाज (कोदो, कुट्की, रागी, बाजरा आदि) का वर्ष माना जावेगा। आपके द्वारा पोषण थाली में मोटे अनाजों का महत्व एवं दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता, जैविक खेती, वैज्ञानिकों की अनुसंषा अनुरूप खेती करना एवं पोषण वाटिका की स्थापना पर चर्चा की।

इसे भी देखें

भारत की धरती पर चीतों की वापसी से जुड़ी जैव विविधता की टूटी कड़ी: प्रधानमंत्री

कार्यक्रम में  धर्मेन्द्र जाट, इफको, सीहोर द्वारा उपस्थित कृषकों को नैनो युरिया के उपयोग एवं इसके लागत लाभ पर विस्तार से जानकारी दी। इफको व कृषि विज्ञान केन्द्र के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को निःषुल्क सब्जी बीज किटों  एवं पपीता व नींबू फल वृक्षों का वितरण किया गया

शरबती गेहूं को मिलेगा जीआई टैग! बढ़ेगी किसानों की आय

साथ ही अतिथि/पदािधकारियों/ अधिकारियों/कृषकों  द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, प्रक्षेत्र पर आम व नीम के वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के अन्त में  धर्मेन्द्र पटेल, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, सीहोर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों/जन प्रतिनिधियों पदाधिकारियों/अधिकारियों /कृषकों का आभार व्यक्त किया।

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट.