होम किसानों के अनुभव कृषि यंत्र कृषि योजनाएं खेती किसानी पंचायत की योजनाएं पशुधन
मेन्यू
Jagatgaon Logo
Home Videos Web Stories
E Paper
पंचायत की योजनाएं खेती किसानी कृषि योजनाएं कृषि यंत्र किसानों के अनुभव पशुधन मप्र/छत्तीसगढ़ वैज्ञानिकों के विचार सक्सेस स्टोरी लाइफस्टाइल

भोपाल में लहसुन की बंपर आवक

भोपाल, भोपाल की करोंद मंडी में लहसुन की बंपर आवक हो रही है। प्रतिदिन 1200 क्विंटल तक लहसुन बिकने पहुंच रही है। इस कारण थोक भाव भी घट गए हैं। थोक में लहसुन 30 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। हालांकि, फुटकर मंडी में भाव अधिक है। ग्राहकों को 60 से 80 रुपए प्रति किलो तक लहसुन मिल रही है। अभी हाल ही में मंडी में 1252 क्विंटल तक लहसुन बिकने आई। इससे न्यूनतम भाव 20 और अधिकतम भाव 30 रुपए प्रति किलो तक रहे। कारोबारियों के अनुसार आसपास के जिलों से लहसुन बिकने आ रहा है। इससे आवक बढ़ गई है। किसान ट्रॉलियों में भरकर लहसुन ला रहे हैं।

10 दिनों में बढ़ गई आवक

करोंद मंडी में 15 मार्च को 299 क्विंटल लहसुन बिकने आई थी। तब भाव 20 से 40 रुपये प्रति किलो तक थे। इसके बाद आवक बढ़ गई। 18 मार्च को आवक 927 क्विंटल और 24 मार्च तक आवक 1200 क्विंटल के पार पहुंच गई। आवक बढऩे के कारण भाव में भी गिरावट आई, पर आम लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

बाजार में अलग-अलग भाव

करोंद स्थित थोक सब्जी मंडी में भले ही लहसुन की बंपर आवक होने से भाव कम हो, लेकिन फुटकर बाजार में भाव दोगुने हैं। हमीदिया रोड स्थित मंडी में लहसुन 30 से 50 रुपए तक बिक रही है। इसके अलावा न्यू मार्केट, एमपी नगर, गर्वमेंट प्रेस क्षेत्र, अवधपुरी, कोलार, होशंगाबाद रोड, रायसेन रोड, अशोका गार्डन आदि क्षेत्रों में स्थित सब्जी दुकानों में भाव 80 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। 

इनका कहना है
इन दिनों आलू व प्याज के साथ ही लहसुन भी बंपर मात्रा में बिकने आ रही है। आसपास के जिलों से यहां पर लहसुन लाई जा रही है। इससे भाव में कमी आई है। कुछ दिनों तक आवक इसी तरह बनी रहेगी। इससे भाव कम रहेंगे। आवक बढऩे के साथ ही थोक व फुटकर भाव में और भी गिरावट होने का अनुमान है।
मोहसिन खान, थोक कारोबारी, आलू, प्याज-लहसुन

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment