दुबई, मलेशिया और अन्य कई देशों ने एप्रूव्ड किया हरदा का आटा 

दुबई, मलेशिया और अन्य कई देशों ने एप्रूव्ड किया हरदा का आटा 

भोपाल, मध्यप्रदेश से कृषि उत्पादों के निर्यात के संबंध में आज दिनांक 01.04.2021 को आयोजित वेबेक्स के माध्यम से गध्यप्रदेश के हरदा से पहली गैदा शिपमेंट पर कल्याणी डायनामिक एल.एल.पी. पलैग को एपीडा अध्यक्ष की उपस्थिति में किया गया।

आयोजित वेबेक्स में पलैग होस्टिंग कार्यक्रम में प्रियंका दास (प्रबंध संचालक सह आयुक्त मप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल), अयाज (दुवई के आयातक), तरूण बजाज (डायरेक्टर एपीडा),  राजय बाघगारे (मप्र एपीडा हेड) आर रवीन्द्र (एपीडा मुम्बई), आर चन्द्रशेखर (एपीडा मुम्बई) उइके (जनरल मेनेजर डी.आई.सी. हरदा) उपस्थित रहे।

इसके पूर्व भारत सरकार की मंशानुरूप निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल द्वारा एपीडा कार्यालय के लिये मंडी बोर्ड कार्यालय भवन में फरवरी 2021 में स्थान उपलब्ध कराया जाकर कृषि उत्पादों के निर्यात के लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

इसी संदर्भ में कमल किशोर आटा मिल हरदा द्वारा मैदा (व्हाइट फ्लोर) एक्सपोर्ट अनुबंधित (कनसाइनमेंट) का फ्लैग आफ तैयार कर मेसर्स कल्याणी डायनामिक एल.एल.पी. मुंबई स्थित निर्यातक एपीडा से संपर्क किया जाकर दुबई में निर्यात के लिये गेहूँ का आटा, मैदा (व्हाइट फ्लोर) सूजी की सोर्सिंग के लिये मदद करने का अनुरोध किया गया है।

इस संबंध में निर्यातक विनय मजुमदार, निदेशक कल्याणी डायनामिक एल.एल.पी. एवं भोपाल की इकाइयों तथा FPO के मध्य दिनांक 04 मार्च 2021 को बैठक आयोजित की जाकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। जिसमें हरदा, विदिशा, इन्दौर की विभिन्न आटा मिलों/आटा इकाइयों को सम्मिलित किये जाने का निर्णय लिया गया।

कल्याणी डायनामिक एल.एल.पी. द्वारा इकाइयों के नमूनों को मंजूरी दी गई, जिससे निर्यातकों को दुबई के लिये 02 कंटेनरों का आर्डर मिला। इस खेप के लिये कमल किशोर आटा मिल हरदा (मप्र0) से सीधा मैदा खरीदा जाकर मुंद्रा बंदरगाह पर सी.एफ.एस. से कंटेनरों में भरा जाकर मुंद्रा पोर्ट के माध्यम से दुबई के लिये जहाज भेजा जायेगा।

कमल किशोर आटा मिल हरदा द्वारा प्रेषित किये गये नमूनों को दुबई तथा मलेशिया देशों ने पसंद किया जाकर एप्रूव्ड किया है।

आज दिनांक 01.04.2021 को आयोजित वेबेक्स में प्रियंका दास, प्रबंध संचालक सह आयुक्त मप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल, सम्मिलित होकर एपीडा के कार्य में मंडी वोर्ड द्वारा आवश्यक सहयोग दिये जाने तथा भारत सरकार एवं मप्र शासन की मंशानुसार मध्यप्रदेश से कृषि उपजों तथा प्रसंस्कृत उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के संबंध में आवश्यक सहयोग तथा मार्गदर्शन देने की बात कही।