महिला किसान दिवस 2022 का आयोजन 

महिला किसान दिवस 2022 का आयोजन 

बैतूल, आज दिनांक 15 अक्टूबर 2022 को महिला किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, बैतूल बाजार, बैतूल में किया गया जिसमें आंगनवाड़ी एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया। केन्द्र के प्रमुख वैज्ञानिक डाॅ. वही.के. वर्मा ने महिलाओं को इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान सामयिक कृषि कार्यों के साथ-साथ पोषण आहार एवं महिला दिवस के  महत्व के बारे मे बताया। इस अवसर पर केन्द्र प्रमुख द्वारा महिला किसानों का सम्मान प्रषस्ति पत्र देकर किया।

कार्यक्रम में डा. मेघा दुबे ने कृषक महिलाओं को मुनगा एवं मोटे अनाज के पोष्टीक तत्वों एवं व्यंजनों के बारे में जानकारी दी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के विभिन्न इकाइयों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन केन्द्र के वैज्ञानिक डा. एम.पी. इंगले ने किया एवं  इस कार्यक्रम में केन्द्र के सभी वैज्ञानिक श्री आर.डी. बारपेटे, डा. एस.एस. गौतम, डा. संजय जैन आदि सक्रिय रूप से शामिल हुए।

इसे भी देखें

शिवराज सरकार बुजुर्गों को हवाई जहाज से कराएगी तीर्थ यात्रा

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट