किसानों के लिए उपयोगी mobile aap, जो करेंगे खेती को आसान, जानिए ऐप के बारे में

किसानों के लिए उपयोगी mobile aap, जो करेंगे खेती को आसान, जानिए ऐप के बारे में

भोपाल, कृषि को बढावा देने और किसानों की आय बढाने के लिए सरकार लगाता प्रयास कर रही है। दूसरी तरफ सरकार और व्यक्तिगत संस्थाएं भी खेती को आसान बनाने के लिए लगाता प्रयासरत हैं। कृषि क्षेत्र में काफी तेजी से बदलाव हो रहा है। टेक्नोलॉजी और डिजिटलाइजेशन का असर खेती-किसानी पर भी बढ़ रहा है। सरकार तकनीक के सहारे उन्नत खेती को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा  देने के लिए सभी प्रयास कर रही है। डिजिटल इंडिया के इस  दौर में किसानों के लिए भी कई ऐप्स हैं जो खेती करने में बहुत मददगार साबित हो सकते हैं। तो आइये हम बताते हैं उन ऐप के बारे में जो आपकी खेती को बनाएं और आसान ये जानने के लिए पढ़िए इस पुरे लेख में।

Read Also: बजट 2023 : कृषि स्टार्टअप और मोटे अनाज को बढ़ावा, किसानों को मिलेगा 20 लाख करोड़ तक का ऋण 

किसान सुविधा ऐप 
पीएम मोदी द्वारा 2016 में लॉन्च किया गया था किसान सुविधा (Kisan Suvidha) ऐप । इस ऐप मौसम की जानकारी दी जाती है । इस ऐप में आज के मौसम के साथ आने वाले 5 दिनों के मौसम के बारे में जानकारी दी जाती है। साथ ही आसपास के बाजार में फसलों की कीमतों के बारे में सूचना मिलती है। यह ऐप कई भाषाओं में मौजूद है। किसानों के लिए उपयोगी mobile aap

ई-नाम एप 
किसानों को एमएसपी पर ऑनलाइन फसलों की खरीद-बिक्री की सुविधा देने के लिये ही ई-नाम का इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग पोर्टल और एप लॉन्च किया है। इस एप से सीधा राष्ट्रीय कृषि बाजार और किसानों को जोड़ा जाता है। इस एप के जरिये किसान अपनी नजदीकी मंडी या दूसरे राज्यों की मंडियों को घर बैठे एक्सिस कर सकते हैं। फसलों की बिक्री का मूल्य निर्धारित कर सकते हैं और बोली लगाकर फसलों को बेच भी सकती हैं। किसानों के लिए उपयोगी mobile aap

Read Also: Gobarabardhan Scheme: अब गोबर से भी पैसा कमाएंगे किसान, गांवों की बदलेगी तकदीर 

इफको किसान कृषि
इफको का किसान ऐप 2015 में लॉन्च किया गया था। इस ऐप में किसान को खेती को लेकर कुछ टिप्स, मौसम, बाजार की कीमतों जैसा कई जरूरी जानकारियां मिलती हैं। इसके साथ ही इस ऐप के हेल्पलाइन नंबर के जरिए किसान सेवा सेंटर को कॉल भी किया जा सकता है।

इसे भी देखें

इंग्लैंड जाएगा मप्र का महुआ, यूरोप की कंपनी पहली बार बना रही एनर्जी बार

आरएमएल किसान कृषि मित्र
इस ऐप के जरिए किसान आसपास के बाजार में उत्पादों के दाम के अलावा खाद- बीज की कीमतों के बारे में भी जान सकते हैं। साथ ही यह ऐप किसानों से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी देता है। इस ऐप में किसान देश के 17 राज्यों के 50,000 गांवों की 3500 लोकेशन के मौसम के बारे में पता कर सकते हैं। साथ ही 1300 मंडियों और 450 प्रकार की फसलों से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। किसानों के लिए उपयोगी mobile aap

पूसा कृषि
इस ऐप को 2016 में कृषि मंत्री ने लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य भारतीय कृषि रिसर्च इंस्टिट्यूट के द्वारा बनाई गई नई तकनीकों के बारे में किसानों को बताना है। इसके अलावा भी इस ऐप में किसानों और खेती से जुड़ी कई काम की जानकारियां होती हैं किसानों के लिए उपयोगी mobile aap

इसे भी देखें

किसान पशु क्रेडिट कार्ड योजना किसानों को बना सकती है आत्मनिर्भर, जानिए कैसे ?

दामिनी एप
एक लाइटनिंग अलर्ट ऐप है और वह एक वेदर ऐप है। इसे IITM-Pune और ESSO द्वारा विकसित और लॉन्च किया गया है। ये ऐप सभी बिजली की गतिविधियों की निगरानी करता हैं, जो विशेष रूप से पूरे भारत में हो रही हैं। दामिनी एप बिजली, वज्रपात और ठनका की सटीक जानकारी 30 मिनट पूर्व ही दे देगा। इसके लिए ऊष्णदेशीय मौसम विज्ञान के वैज्ञानिकों ने देश के विभिन्न हिस्सों में करीब 48 सेंसर के साथ एक लाइटनिंग लोकेशन नेटवर्क स्थापित किया है।

मौसम ऐप
मौसम ऐप एक ऐप है जो आपके क्षेत्र के लिए मौसम की स्थिति की रिपोर्ट देती है। और भारत के कई मौसम मानचित्रों (weather maps) के माध्यम से विभिन्न प्रकार की मौसम की जानकारी लाती है। मौसम ऐप भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES), भारत सरकार का एक मोबाइल ऐप है। किसानों के लिए उपयोगी mobile aap

मेघदूत ऐप
भू-विज्ञान, विज्ञान और तकनीक मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने मेघदूत एप को लॉन्च किया।मेघदूत एप की मदद से किसान तापमान, वर्षा, नमी और वायु की तीव्रता और दिशा के बारे में जान सकते हैं। किसान मौसम संबंधी यह जानकारी लेकर फसल और मवेशियों की बेहतर तरीके से देखभाल कर सकते हैं।

इसे भी देखें

गौ पालकों को पुरस्कार देगी मप्र सरकार, 11 हजार से 2 लाख रूपये तक होगी इनाम की राशि

आत्मनिर्भर कृषि एप 
भारत में आत्मनिर्भर अभियान को खेती से जोड़कर आत्मनिर्भर कृषि एपलिकेशन लॉन्च किया गया है, जिस पर खेती-किसानी से जुड़ी A to Z जानकारियां और समस्याओं के संयुक्त समाधान मौजूद है। यह मोबाइल एप, मौसम पूर्वानुमान, मौसम आधारित खेती, फसलों की जानकारी, मिट्टी की सेहत, भू-जल स्तर और पानी की उपलब्धता के साथ-साथ फसलों की समस्या, उनका विकास और कीट रोग संक्रमण की जानकारी भी प्रदान करता है। किसानों के लिए उपयोगी mobile aap

पीएम किसान एप 
यह मोबाइल एप किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जोड़ता है। इस एप के जरिये किसान घर बैठे अपनी आने वाली किश्त यानी आर्थिक सहायता की राशि का जायजा ले सकते हैं। इस मोबाइल एप से जुड़कर नये किसान अपना रजिस्ट्रेशन करना सकते हैं और पुराने लाभार्थी किसान आधार कार्ड, पेन कार्ड, मोबाइल नंबर और केवाईसी के जरिये पीएम किसान की किश्तों का स्टेटस जांच सकते हैं।

किसान सभा एप 
कितना अच्छा होगा यदि किसान घर बैठे ही अफनी फसलों को मंडियों तक पहुंचा दें। अब ये काम किसान सभा एपलिकेशन की वजह से मुमकिन हो पाया है। ये एप किसानों को फसलों की बुवाई से लेकर फसल प्रबंधन, फसल कटाई और उपज की बिक्री के अलावा नजदीकी मंडी में फसलों के भाव, फसल परिवहन की सेवा, कोल्ड़ स्टोरेज की बुकिंग और कीटनाशकों के साथ-साथ बीजों तक की खरीद की ऑनलाइन सुविधा भी प्रदान करता है।

इसे भी देखें

किसानों की गिनती करवा रही मप्र सरकार, बनेगा डाटा बैंक

पशु पोषण एप 
खेती-किसानी में पशुओं का भी तो अहम रोल है, इसलिये राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ने भी पशु पोषण मोबाइल एप लॉन्च किया है, जिसकी मदद से पशुओं की प्रोफाइल यानी किस्म, उम्र, दूध उत्पादन, दूध वसा, और दूध की खपत के आधार पर पशुओं के पोषण और आहार संबंधाी जानकारियां हासिल कर सकते हैं। इस एप में दूध उत्पादन बढ़ाने और पशुओं को सेहतमंद बनाने के नुस्खे भी शामिल है। किसानों के लिए उपयोगी mobile aap

किसान रथ एप 
किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने किसान रथ एप लॉन्चकिया।किसान रथ एप के जरिए किसान और व्यापारी आसानी से फसलों की खरीद और बिक्री कर सकते हैं। किसानों के लिए उपयोगी mobile aap

मत्स्य सेतु एप
मछली पालन को लेकर किसानों तक सही जानकारी पहुंच सके इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से हाल में ही मत्स्य सेतु ऐप (MatsyaSetu App) लॉन्च किया गया है। इस ऐप के जरिये मछलियों की अलग-अलग प्रजातियों के बारे में जानने के लिए, ऑनलाइन सेल्फ-लर्निंग मॉड्यूल उपलब्ध कराएं जाएंगे। किसानों के लिए उपयोगी mobile aap

फसल बीमा
यह एप्लिकेशन किसानों को सूचित फसलों के लिए बीमा प्रीमियम की गणना करने में सहायता करता है और उनकी फसल और स्थान के लिए सूचना कट-ऑफ तिथियां और कंपनी संपर्क प्रदान करता है। इसका इस्तेमाल किसी भी अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी सूचनाग्रस्त फसल की सामान्य बीमा राशि, विस्तारित बीमा राशि, प्रीमियम विवरण और सब्सिडी की जानकारी के लिए भी किया जा सकता है। यह इसके आगे अपने वेब पोर्टल से जुड़ा हुआ है जिसमें किसानों, राज्यों, बीमा कंपनियों और बैंकों सहित सभी हितधारकों को पूरा किया गया है। किसानों के लिए उपयोगी mobile aap

इसे भी देखें

महुआ ने खोले महिलाओं के लिए आर्थिक समृद्धि के रास्ते, जानिए कैसे?

अग्रोमार्केटडे
एक मोबाइल एप्लिकेशन है जिसमें कृषि बाजार, बाजार दिवस, किसान, कृषि उपकरण, कृषि समाचार और युगांडा और साउथअफ्रीका के विभिन्न जिलों में उन बाजारों में बेचे जाने वाले उत्पादों के विवरण शामिल हैं। यह आवेदन या अप्प्स किसानों को उनके उपज के बारे में जानकारी अपलोड करने में सक्षम बनाता है। किसानों के लिए उपयोगी mobile aap

खेती-बाड़ी
यह एक सामाजिक पहल ऐप है इसका उद्देश्य श्जैविक खेतीश् को बढ़ावा देना और समर्थन करना है और भारत में किसानों से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना या मुद्दों को प्रदान करना है। जेसा की हम जनते हे की कृषि आज आनुवंशिक रूप से संशोधित बीज, रासायनिक कीटनाशकों और उर्वरकों पर भारी निर्भर है यह ऐप किसानों को अपने रासायनिक खेती को जैविक खेती में बदलने में मदद करता है। हालांकि, यह ऐप वर्तमान में केवल चार भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी, मराठी और गुजराती) में उपलब्ध है।

कृषि ज्ञान
यह एप्लिकेशन बिलकुल वॉट्सप संचार के रूप में एक समान पहलू पर काम करता है लेकिन इसे बेहतर माना जाता है क्योंकि इससे मोबाइल नंबर वाले लोगों को जुड़े रहने की आवश्यकता नहीं होती है। खेती के बारे में सामान्य जानकारी देने के अलावा, यह अनुप्रयोग भारतीय किसानों को कृषि ज्ञान के विशेषज्ञों से जुड़ने और खेती से संबंधित प्रश्न पूछने और सूचनाओं के माध्यम से आवेदन के भीतर उत्तर पाने में सक्षम बनाता है। किसानों और कृषि उत्साही भी एक दूसरे के साथ अपने उत्तर साझा कर सकते हैं किसानों के लिए उपयोगी mobile aap

इसे भी देखें

घोटाले के मुख्य आरोपी को बनाया इंदौर दुग्ध संघ का सीईओ, विभाग को नहीं मिला दूध का धुला अफसर

कृषि बाजार
भारत सरकार द्वारा फसल बीमा ऐप के साथ-साथ पेश किए गए इस ऐप को किसानों को फसल की कीमतों के बराबर रखने और संकट की बिक्री के लिए जाने के लिए उन्हें निरुत्साहित करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। किसान कृषि बाजार की ऐप का उपयोग करके अपने स्वयं के डिवाइस स्थान के 50 किलोमीटर के भीतर बाजार में फसलों की कीमतों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अग्रीडाटा
अग्रीडाटा अप्प्स मोबाइल की एक पूर्ण कृषि प्रबंधन प्रणाली है जो उपयोग में आसान है। इसके माध्यम से किसान बेहतर जानकारी के साथ आप बेहतर निर्णय ले सकते हैं, जिससे प्रति एकड़ अधिक लाभ मे मदद करता है। यह अप्प्स हर साल लाखों एकड़ जमीन पर इस्तेमाल किया जाता है और आज शुरू हो गया है।

इसे भी देखें

भविष्य का सुपरफूड 'काई' में मिल सकता है खाद्य सुरक्षा की समस्या का समाधान

मायअग्रीगुरु
यह भारत का कृषि में सबसे भरोसेमंद ऐप है जिसे विशेष रूप से भारतीय किसानों के लिए डिजाइन किया गया है। इसका उद्देश्य उनकी आय में वृद्धि करते हुए बेहतर और अभिनव खेती की दिशा में उनकी यात्रा में सहायता करना है।
यह खेती-बाड़ी ऐप यह सुनिश्चित करता कि भारत में हर किसान को नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी और तकनीकों तक पहुंचाया जा सके ताकि वे स्वस्थ फसलों को उठाने में सक्षम हों और बदले में पूरे देश के स्वस्थ जीवन में योगदान करें।

एग्रीबुज्ज
एग्रीबुज्ज स्थान आधारित स्थानीय वर्गीकृत एग्री मार्केट एग्रीपैस है। जिसको किसान अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड या स्थापित कर सकते हैं, इसके द्वारा खेती समुदाय को एक साथ लाया जाता है और उनको ऐड ध् लिस्टिंग के माध्यम से मध्यस्थों के बिना स्थानीय रूप से कृषि वस्तुओं और सेवाएं बेचने, खरीदने और उनका आदान-प्रदान करने में मदद करता है। 

इसे भी देखें

बकरी पालन करते हैं, या करना है तो इन ऐप के बारे में जरूर जानें

कृषि व्यापार 
कृषि उत्पादष् का अर्थ है कृषि व्यापार की जांच और कोटेशन मंच पर मूल्य की खोज के लिए गैर एम॰आर॰पी॰ उत्पादन। यह मंच किसानों और व्यापारियों (खरीदें और बेचें) के लिए आदर्श है। इस प्रकार किसानों या व्यापारियों ष्खरीदष् या ष्बेचनाष् पूछताछ केंद्र बना सकते हैं या दूसरों के द्वारा बनाई गई ऐसी पूछताछ देख सकते हैं और उद्धरण ध् बोलियां जमा कर सकते हैं।

मेरा किसान 
एक ऑनलाइन डिजिटल उपकरण है। जो भारत में मूल्यवान उपभोक्ताओं जो कि स्थानीय किसानों से मिले फ्रेश भोजन और सामानों का कीमत समझते है की सहायता करता है। गुणवत्ता वाले किसानों की तलाश में उपभोक्ताओं की जरूरतों और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह पोर्टल विकसित किया गया है और गुणवत्ता वाले एग्रो प्रॉडक्ट्स का उत्पादन करने वाले किसानों की दृश्यता बनाने के लिए

डिजिटल मंडी
डिजिटल मंडी का मिशन दुनिया भर में कृषि वस्तुओ के खरीदारों और विक्रेताओ को आपस मे जुड़ना है। विश्वासी पार्टी का पता लगाना ही डिजिटल मंडी ऐप की मुख्य विशेषताए। मंडी अप्प्स अपने दोस्तों या किसानो को स्वचालित रूप से लाता है, जिनसे आपने अतीत मे कुछ सोधा किया था।

बिग हाट
भारत का सबसे बड़ा कृषि मंच है। बिग हाट सीधे किसानों के दरवाजे तक कृषि इनपुट प्रदान करता है। बिग हाट भारतीय किसानों के लिए नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी और तकनीक तक पहुंच प्रदान करता है। इस अप्प्स का लक्ष्य कृषि को अधिक लाभदायक बनाना है।

कृषि केंद्र 
भारत का पहला ऑनलाइन कृषि मेगा स्टोर जो बीज, कीटनाशक, उर्वरक, सूक्ष्म पोषक तत्वों, सर्फटेक्ट्स, स्पेशलिटी केमिकल्स, कृषि मशीनरी, एग्रो पम्प, प्लांट विकास नियामकों, सौर पंप, कृषि किताबें और सीडी और मुफ्त शिपिंग सुविधा के साथ विभिन्न कृषि इनपुट बेचता हे। क्रिशिकेंद्र पर ऑनलाइन बिक्री के लिए सभी कृषि संबंधित उत्पाद स्टॉक में उपलब्ध हैं, क्रेडिट कार्ड भुगतान सुविधा और निरू शुल्क शिपिंग के साथ।

इसे भी देखें

घर से करें फ्रोजन मटर के बिजनेस की शुरुआत, लाखों में होगी कमाई

क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट
कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, सरकार द्वारा विकसित ये ऐप किसानों को फसल काटने संबंधित नए प्रयोगों के बारे में बताता है। इसकी खास बात है कि ये ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में काम करता है। केवल इस ऐप को डाउनलोड करने और पंजीकरण के लिए इंटरनेट की आवश्यकता है। उसके बाद बिना इंटरनेट के भी इस ऐप की मदद ली जा सकती है।

सॉयल हेल्थ कार्ड स्कीम ऐप
मृदा स्वास्थ्य कार्ड यानी सॉयल हेल्थ कार्ड स्कीम (Soil Health Card Scheme) ऐप के माध्यम से किसान भाई अपनी भूमि के स्वास्थ्य की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा ये भूमि की उर्वरकता में कुछ कमी होने पर मिट्टी में संशोधन की सलाह भी दी जाती है। साथ ही पौधों को कौन से पोषण तत्वों की जरूरत है इस बारे में इस पर जानकारी मौजूद है।

इसे भी देखें

किसानों की कमाई बढ़ा रहा e-NAM Portal, 1.74 करोड़ किसान उठा रहे फायदा, जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

भुवन हेलस्टॉर्म ऐप
केंद्र सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने इस ऐप को विकसित किया है। इस ऐप के माध्यम से ओलावृष्टि से फसल को जो नुकसान हुआ है, वह आसानी से हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको इस ऐप में रजिस्ट्रेशन कर ओलावृष्टि से नुकसान फसलों की तस्वीरें अपलोड करनी होती हैं, जिसके बाद कृषि अधिकारी आपके फसल का जायजा लेंगे और आपको मुआवजा की रकम मुहैया करा दी जाएगी।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट