खेतों में मजदूरी कर ये महिला बनी सफल उधमी, मछली पालन से कर रहीं लाखों में कमाई

खेतों में मजदूरी कर ये महिला बनी सफल उधमी, मछली पालन से कर रहीं लाखों में कमाई

खेतों में मजदूरी कर ये महिला बनी सफल उधमी, मछली पालन से कर रहीं लाखों में कमाई
 

कांकेर। आज महिलाएं खेती-किसानी में हाथ आजमा कर पुरुषों से कंधे से कंधा मिलकर चल रही हैं। महिलाएं खेतों में मजदूरी छोड़ इसे व्यवसाय बनाकर तगड़ा मुनाफा कमा रहीं हैं। देश के विभिन्न राज्यों में महिलाएं खेती-किसानी की उन्नत तकनीक अपनाकर लाखों रुपए सालाना कमा रही हैं। ये महिला किसान उद्यमी बनकर अन्य लोगों के लिए एक मिसाल पेश कर रही हैं। आज हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की वीथिका हलदर की। 

Read Also: पशुओं को दर्द से मिलेगी राहत, जल्द ठीक होगे जख्म, IVRI ने तैयार किया खास कोलेजन जेल


वीथिका हलदर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की मछली पालन (Fish Farming) में एक सफल महिला एग्रीप्न्योर हैं। वीथिका ने एग्रीकल्चर (Agriculture) में केवल इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की है। 12वीं करने के बाद उन्होंने अपनी मां के साथ खेतों में मजदूर के रूप में काम करना शुरू किया।

खेतों में मजदूरी करने के दौरान वीथिका को एग्री-क्लीनिक और एग्री-बिजनेस सेंटर स्कीम के बारे पता चला और उन्होंने ट्रेनिंग के लिए नोडल अधिकारी से संपर्क किया। यहीं से उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया और अब वो मोटी कमाई के साथ कई महिला किसानों के लिए एक प्रेरणास्रोत्र बन गई हैं।

Read Also: सूखे फूलों का ऐसे करें उपयोग, लाखों में होगी कमाई

2 महीने की ट्रेनिंग के बाद शुरू किया मछली पालन का काम 
एग्री बिजनेस ट्रेनिंग के लिए वीथिका ने इंडियन सोसायटी ऑफ एग्री-बिजनेस प्रोफेशनल्स (ISAP) के नोडल अधिकारी से संपर्क किया और ट्रेनिंग शामिल हुईं। वीथिका जिले की कई महिला किसानों के लिए एक जिज्ञासा का केंद्र बन गई हैं। ट्रेनिंग के बाद उसने मछली पालन का काम शुरू किया। इसके लिए उसने लोन के लिए आवेदन किया है और वह अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहती है।

Read Also: पौधों का एक ऐसा बिजनेस जिसे 5 हज़ार से शुरू कर लाखों में कर सकते हैं कमाई 

 

सूखे तालाब को खोदकर शुरू कर दिया कारोबार 
वीथिका का कहना है कि मछली पालन में एग्री-क्लीनिक और एग्री-बिजनेस सेंटर ट्रेनिंग ने उन्हें मछली पालन में तकनीकी जानकारी हासिल करने में मदद की।

ट्रेनिंग के बाद उसने मछली दो बिजनेस हाउस से संपर्क किया और फिंगरलिंग्स की उपलब्धता के लिए अनुरोध किया। एक दुकान ने उसे उधार पर फिंगरलिंग्स की सप्लाई करने का वादा किया। बिना देर किए उसने अपने परिवार के सदस्यों की मदद ली और उसके सूखे तालाब को खोद डाला।

Read Also: घर से करें फ्रोजन मटर के बिजनेस की शुरुआत, लाखों में होगी कमाई 

 

जिंदगी में पहली बार देखी इतनी बड़ी रकम

बरसात के मौसम में तालाब पानी से भर जाता है और पहले सीजन में उसने रोहू, कतला और मृगल प्रजातियों की फिंगरलिंग्स को डाला। पहले उत्पादन में उसने 20,000 रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया। वीथिका ने कहा, मैंने अपनी जिंदगी में इतनी बड़ी रकम पहले कभी नहीं देखी। आज उनके फर्म ब्यूटी फिश फार्मिंग का सालाना टर्नओवर 3 लाख रुपये से ज्यादा है। उनसे से 50 किसान जुड़े हुए हैं।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट