प्रदेश में तुअर उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

प्रदेश में तुअर उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में तुअर के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत सरकार का प्रोत्साहन मिलने से प्रदेश में दलहन और तिलहन फसलों के उत्पादन में वृद्धि हो सकेगी।

प्रतिनिधि मंडल में भारत सरकार के स्र२द्घज्ज्द्म और किसान कल्याण मंत्रालय के कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) के अध्यक्ष प्रो. विजय पॉल शर्मा तथा आयोग के सदस्य डॉ. नवीन पी सिंह, श्री अनुपम मित्रा और श्री रतन लाल डागा शामिल थे। इस अवसर पर किसान कल्याण एवं स्र२द्घज्ज्द्म विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट