कृषि विज्ञान केंद्र सागर में किया गया पौधरोपण

कृषि विज्ञान केंद्र सागर में किया गया पौधरोपण

सागर। कृषि विज्ञान केंद्र सागर में केवीके और इफको के सौजन्य से प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर अगले वर्ष 2023 में अंतराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के परिपेक्ष्य में पोषण वाटिका महाभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे कुल 72 छात्राएं और 85 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के कृषि मंत्रालय एवं कृषि विवि और भारतीय कृषि अनुसंधान के निर्देशानुसार केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. केएस यादव के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ऑनलाइन वर्चुअल रूप से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, राज्यमंत्री कैलास चौधरी, इफको के अधिकारीयों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि इफको के स्टेट मैनेजर सुनील सक्सेना, भोपाल एवं अध्यक्षता डॉ. एमपी दुबे प्रमुख वैज्ञानिक ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. ममता सिंह, डॉ. वैशाली शर्मा एवं डीपी सिंह नोडल अधिकारी एवं इफको के जिला प्रबंधक दीपक पाल का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर किसानों, कृषक महिलाओं और छात्राओं को आम, अमरूद, जामुन, खमेर, क्रोटन, गुलाब, आदि के 1250 पौधों का मुफ्त में दिए गए। साथ ही पौधरोपण भी किया गया।