छह लीटर तक दूध देने वाली गायों के मालिकों को मिलेगा पुरस्कार

छह लीटर तक दूध देने वाली गायों के मालिकों को मिलेगा पुरस्कार

-45 मप्र के मूल गौवंशीय, 156 भारतीय उन्नत नस्ल

भोपाल। गौपालन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने पुरस्कार योजना शुरू की है। इसमें मध्य प्रदेश और अन्य प्रदेशों में पाई जाने वाली विभिन्न नस्ल की गायों के पालक शामिल होंगे। एक से 15 फरवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में चार से छह लीटर दूध देने वाली गायों के पालकों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्हें जिला स्तर पर 11 से 51 हजार और राज्य स्तर पर 50 हजार से दो लाख रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश की मूल और भारतीय उन्नत नस्ल की गाय शामिल हो सकेंगी। दोनों की प्रतियोगिताएं अलग-अलग होंगी। प्रतियोगिता में 201 जिला स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें से 45 मध्य प्रदेश के मूल गोवंशीय एवं 156 भारतीय उन्नत नस्ल की गायों के लिए होंगे। छह राज्य स्तरीय पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रदेश की मूल गोवंशीय नस्ल की गायों की प्रतियोगिता आगर-मालवा, शाजापुर, राजगढ़, उज्जैन, इंदौर, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, धार, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर और निवाड़ी में आयोजित होगी। जबकि, भारतीय उन्नत नस्ल की गायों की प्रतियोगिता सभी 52 जिलों में होगी।

तीन श्रेणी में पुरस्कार

प्रदेश की मूल गौवंशीय नस्ल-मालवी, निवाड़ी और केनकथा गाय का प्रतिदिन दूध उत्पादन चार लीटर या अधिक और भारतीय गाय का छह लीटर या उससे अधिक होना चाहिए। दोनों प्रतियोगिताओं में जिला स्तरीय प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमश: 51 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपए होगा। इसी तरह राज्य स्तरीय पुरस्कार भी क्रमश: दो लाख, एक लाख और 50 हजार रुपए का होगा।

इनका कहना है

पशु पालकों को आवेदन करना होगा। मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना में शामिल होने के इच्छुक पशु पालकों से विभाग का अमला विकास खंड स्तर पर आवेदन लेगा। पुरस्कार प्राप्त गायों के अलावा अन्य गायों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
प्रेम सिंह पटेल, पुशपालन मंत्री

इसे भी देखें

वैज्ञानिकों का कमाल, एक ही पौधे में हो रहा टमाटर और बैगन, साथ में आलू भी उगाने की तैयारी

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट