मोटे अनाज को बढ़ावा देने इंदौर में होगा जैविक महोत्सव

मोटे अनाज को बढ़ावा देने इंदौर में होगा जैविक महोत्सव

भोपाल। मोटे अनाज और जैविक उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए इंदौर में तीन दिवसीय जैविक महोत्सव होगा। डॉक्टरों की कांफ्रेंस, रॉक कंसर्ट के साथ कलाकार नाट्य कला की प्रस्तुति देंगे। कवि सम्मेलन भी होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर मिलेट को बढ़ावा देने के लिए जी-20 का बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत  मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने के लिए इंदौर में विशेषज्ञों का जमावड़ा होने जा रहा है। 

सेतु बनाने की प्रक्रिया

इसी कड़ी में खेलो इंडिया के तहत जहां मुख्यमंत्री ने कल बाजरे से बने व्यंजनों का भोज खिलाडिय़ों के लिए आयोजित किया। वहीं अगली कड़ी में जैविक खेती को बढ़ावा देते हुए इंदौर में जैविक महोत्सव का भी आयोजन ग्रामीण हाट बाजार में किया जा रहा है। 3 फरवरी से लेकर 5 फरवरी तक जैविक महोत्सव में किसानों, उपभोक्ताओ और कंपनियों के बीच सेतु बनाने की प्रक्रिया की जाएगी। 

स्वस्थ इंदौर अभियान

मां रेणुका फूड्स, आनंदम ऑर्गेनिक्स एवं आत्मा परियोजना (किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग) द्वारा संयुक्त रूप से किए जा रहे इस कार्यक्रम को स्वच्छ इंदौर की तर्ज पर स्वस्थ इंदौर अभियान के अन्तर्गत आयोजित किया जा रहा है। जैविक महोत्सव का उद्देश्य किसान, कम्पनी और ग्राहक के बीच आधार सेतु का निर्माण करना है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट