कृषि विज्ञान केंद्र छतरपुर में पोषण अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम

kamlesh pandey
छतरपुर। आज दिनांक 17- 09-2022 को कृषि विज्ञान केंद्र नौगांव जिला छतरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के पर पोषण अभियान एवं वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष नौगांव माननीय अनूप तिवारी उपस्थित रहे।
इसे भी देखें
आज है विश्व बांस दिवस, जानिए क्यों मनाया जाता है यह दिन
कार्यक्रम में सहायक संचालक कृषि डॉक्टर बीपी सूत्रकार ने कृषि से संबंधित तकनीकी जानकारी दी। इफको से क्षेत्रीय प्रबंधक शी इंदर सिंह मेवाडा जी द्वारा नैनो यूरिया के बारे में विस्तार से बताया। केंद्र के प्रभारी डॉ राजीव सिंह द्वारा पोषण एवं संतुलित खाद के बारे में विस्तार से बताया गया तथा डॉक्टर कमलेश अहिरवार (वैज्ञानिक उद्यानिकी) के द्वारा मंच का संचालन किया गया। साथ ही पोषण एवं वृक्षारोपण से संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।
इसे भी देखें
जहां महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढता है, वहां सफलता निश्चित है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
साथ ही आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों को सब्जियों की मिनीकिटों का वितरण किया गया और कृषि विज्ञान केंद्र के परिसर में मुनगा के पौधों का वृक्षारोपण भी कराया गया।