मंडला के कोदो-कुटकी को अब मिली राष्ट्रीय पहचान

मंडला के कोदो-कुटकी को अब मिली राष्ट्रीय पहचान

सैय्यद जावेद अली
मंडला। भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान, बैंगलोर (कर्नाटका) में चार दिवसीय राष्ट्रीय बागवानी मेला में मंडला जिले के उत्पाद कोदो-कुटकी की कुकीज के स्टॉल को राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया। 

जिले से कृषि विज्ञान केंद्र मंडला और किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मंडला के संयुक्त तत्वाधान में तेजस्विनी महिला संघ द्वारा स्टॉल कलेक्टर हर्षिका सिंह, कृषि तकनीकी अनुसंधान संस्थान (अटारी) क्षेत्र 9 के निदेशक डॉ. एसआरके सिंह, संचालक विस्तार सेवाएं जवाहर लाल नेहरू कृषि विवि जबलपुर, डॉ. ओम गुप्ता के मार्ग दर्शन और कृषि विज्ञान केंद्र मंडला के डॉ. विशाल मेश्राम, कृषि विभाग से आरके मंडाले की उपस्थिति में महिला संघ से जमीला खान, प्रमिला धुर्वे और यामोद जंघेला द्वारा लगाया गया था।

राष्ट्रीय स्तर के मेले में सर्वोत्तम स्टॉल श्रेणी में मंडला जिला द्वारा लगाए गए स्टॉल को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त होने से जिले का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर हुआ और जिले के उत्पाद कोदो, कुटकी को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। मंडला कलेक्टर हर्षिका के द्वारा योजना भवन में सभी स्टॉल संचालन में जुड़े सदस्यों कृषि विज्ञान केंद्र मंडला के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. विशाल मेश्राम उपसंचालक, एसएस मरावी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आर के मंडाले किसान कल्याण और तेजस्विनी महिला संघ से जमीला खान, प्रमिला धुर्वे और यामोद को सम्मानित किया गया।