जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर कृषकों को जवाहर फैलो सम्मान

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर कृषकों को जवाहर फैलो सम्मान

छिन्दवाड़ा, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय का 60 वाँ  स्थापना दिवस समारोह का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र छिन्दवाड़ा में किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय पर आयोजित स्थापना समारोह का आभासी माध्यम से प्रसारण केंद्र में किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा छिंदवाड़ा ज़िले के कृषक  संतोष डोंगरे ग्राम इक़लबिहरी विकासखंड मोहखेड़ को जवाहर कृषक फैलो सम्मान एवं सरिता धुर्वे ग्राम मोया विकासखंड बिछुआ से आदिवासी महिला कृषक फैलो सम्मान से सम्मानित किया गया।

कृषको को शाल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया गया
इसी तारतम्य में केंद्र पर सम्मानित कृषको को शाल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत 1 तारीख़ 1 घंटा शीर्षक के तहत केंद्र के वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रमदान  भी किया गया। स्थापना दिवस समारोह में ज़िले के कृषकों एवं उद्यानिकी महाविद्यालय रहली सागर से आई रावे छात्राओ ने भाग लिया । डॉ डी. सी. श्रीवास्तव, प्रभारी वरिष्ट वैज्ञानिक एवं प्रमुख के मार्गदर्शन में स्थापना दिवस समारोह अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिक डॉ रूपेन्द्र कुमार झाड़े ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर केंद्र की महिला वैज्ञानिक रिया ठाकुर ने सभी का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ सरिता सिंह, चंचल भार्गव , नीतेश गुप्ता , सुन्दरलाल अलावा उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट