जलभराव वाले खेतों से किसान कर सकेंगे बंपर कमाई, सरकार करेगी मदद 

जलभराव वाले खेतों से किसान कर सकेंगे बंपर कमाई, सरकार करेगी मदद 

नई दिल्ली। खेतों में जलजमाव से खेती नहीं कर पा रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब किसान जलजमाव वाले खेतों में मखाना (Makhana) और सिंघाड़ा (Water chestnut) की खेती कर मोटी कमाई कर सकेंगे। बिहार सरकार कृषि विभाग इसके लिए किसानों (Farmers) को ट्रेनिंग देगी। इसके अलावा, राज्य सरकार किसानों को खेती के लिए लोन और उत्पादन को बाजार उपलब्ध कराएगी।

Read Also: किसानों को मालामाल कर सकती है अश्वगंधा की खेती, जानिए कैसे करें

सरकार ने बनाया ये प्लान
बता दें कि लो लैंड की वजह किसानों को एक भी फसल करना मुश्किल होता है। कुछ जगहों पर बड़ी मुश्किल से एक सीजन फसल होती है। ऐसे में खेती (Kheti) नहीं करने से किसान को काफी नुकसान होता है। इस नुकसान से किसानों को उबारने के लिए कृषि विभाग मखाना और सिंघाड़ा की खेती को बढ़ावा देने का प्लान तैयार किया है।

Read Also: घर से करें फ्रोजन मटर के बिजनेस की शुरुआत, लाखों में होगी कमाई

खेती के लिए लोन और उत्पाद का बाजार होगा उपलब्ध
बिहार सरकार कृषि विभाग के मुताबिक, किसानों को ट्रेनिंग पूरा करने के बाद खेती के लिए कृषि विभाग की मदद से बैंक से लोन दिलाने में मदद करेगी। वहीं उत्पाद तैयार होने के बाद बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा।

बता दें कि मखाना और सिंघाड़ा की खेती पानी में ही होती है। जलजमाव से फसल नहीं करने वाले किसान इनकी खेती कर आर्थिक रूप से संपन्न हो सकते हैं। ट्रेनिंग की कवायद जारी है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट