जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन ने कॉफी का पौधा रोपकर परियोजना का शुभारंम्भ किया

जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन ने कॉफी का पौधा रोपकर परियोजना का शुभारंम्भ किया

बैतूल। कृषि विज्ञान केन्द्र, बैतूल में दिनांक 02 फरवरी 2024 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बैतूल अक्षत जैन द्वारा केन्द्र का भ्रमण किया एवं जिले मे काफी उत्पादन की संभवनाओं पर केन्द्र के वैज्ञानिकों से विचार विमर्ष किया भ्रमण के दौराण श्री जैन ने फसल संग्रहालय, प्राकृतिक खेती इकाई, प्रदर्शनी कक्ष, बकरी पालन, बटेर पालन, मातृवृक्ष उद्यान, आदि विभिन्न इकाइयों का अवलोकन किया। केंन्द्र प्रमुख डॉ. व्ही. के. वर्मा द्वारा केन्द्र की विभिन्न परियोजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

डॉ. संजीव वर्मा द्वारा बकरी की नस्ल सिरोही की जिलें मे संभवनाये एवं खेतों मे फसल अवशेषों को जलाने से बचाने हेतु हैप्पी सीडर मशीन की विषेषताएं और केन्द्र द्वारा निर्मित डाक्युमेंट्री फिल्म के माध्यम से केन्द्र की उपलब्धियों के बारे मे विस्तार से बताया। वैज्ञानिक डॉ. संजय जैन के द्वारा जिले मे कॉॅफी उत्पादन की संम्भावनाओं के संम्बध मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा चाही गयी जानकारी प्रदान की। डॉ. इंगले ने कॉफी प्रसंस्करण के बारे में और डॉ. मेघा दुबे ने प्राकृतिक खेती एवं उसके घटकों की जानकारी दी। भ्रमण के पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बैतूल अक्षत जैन द्वारा केन्द्र पर कॉफी के पौध रोपण किया।

सर्वप्रथम मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा उपसंचालक उद्यानिकी, बैतूल आर.के. कोरी एवं केंन्द्र वैज्ञानिकों के साथ उद्यानिकी विभाग की पौधशाला, बैतूलबाजार में बैठक का आयोजन किया जिसमे जिले मे कॉॅफी उत्पादन एवं प्रसंस्करण की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की एवं आगामी कार्ययोजना बनाने हेतु निर्देषित किया। कार्यक्रम का समापन डॉ. व्ही. के. वर्मा द्वारा श्री जैन को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के प्रतीक चिन्ह की भेंट द्वारा किया गया।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट