28 महिला समूहों ने उठाया समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी का बीडा

28 महिला समूहों ने उठाया समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी का बीडा

rafi ahmad ansari
बालाघाट। प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला समूहों को विभिन्न रोजगारमूलक गतिविधियों से जोड़ने के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है। अब तक जिन कार्यों में पुरूषों का एकाधिकार था। उन कार्यों में भी महिला समूह शामिल होकर आय अर्जित करने लगे है। बालाघाट जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य में भी महिलाओं के समूह सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहे है। वर्ष 2021-22 में आजीविका मिशन के 06 समूहों द्वारा धान की खरीदी की गई थी।

इस वर्ष 2022-23 में जिले में आजीविका मिशन के 28 समूहों द्वारा धान की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य से महिला समूहों को जोड़ने के लिए सार्थक प्रयास किये गये है। महिला समूहों को धान खरीदी के लिए तौल-कांटे एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई है। जिससे महिला समूह बिना किसी व्यवधान के धान की खरीदी सुचारू रूप से कर सकेगें। किसान स्लाट बुकिंग के माध्यम से महिलाओं के समूहों को अपना धान विक्रय कर सकते है। धान की खरीदी में महिलाओं के समूहों को शासन से कमिशन मिलेगा। कमिशन की यह राशि ही महिला समूहों की आय होगी। जो समूह जितना अधिक धान खरीदेगा, उसे उतनी ही अधिक आय होगी।

आजीविका मिशन के महिला स्व सहायता समूहों द्वारा जिले में विभिन्न रोजगार मूलक गतिविधियों में हिस्सा लिया जा रहा है और अपने समूह के लिए आय अर्जित की जा रही है। आजीविका मिशन के महिला स्व सहायता समूह आदिवासी विकास विभाग के कन्या शिक्षा परिसर, एकलव्य विद्यालय एवं अन्य छात्रावासों में बच्चों के लिए भोजन का काम भी कर रहे है। अब महिलाओं के समूह समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में भी हाथ आजमाने लगे है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में महिलाओं के समूहों का शामिल होना बताता है कि महिलायें चुल्हे चौके से बाहर निकलकर अब सशक्त हो रही हैं।

खरीफ उपार्जन वर्ष 2022-23 में सरस्वती आजीविका स्व सहायता समूह बालाघाट, स्वाभिमान आजीविका स्व सहायता समूह रजेगांव, सरस्वती आजीविका स्व सहायता समूह ऐनागोंदी, महक स्व सहायता समूह किशनपुर, सर्वोदय स्व सहायता समूह गढ़ी, शिवशक्ति स्व सहायता समूह भंडेरी, बंजारा आजीविका स्व सहायता समूह कोहका, आरती आजीविका समूह कुम्हारी, आस्था क्राप कंपनी खैरलांजी, शारदा आजीविका स्व सहायता समूह सरेखा,  गंगा अनुपमा स्व सहायता समूह मेंडकी, ओम शांति समूह दिनी, लक्ष्मी तेजस्वीनी स्व सहायता समूह लड़सड़ा, महिमा तेजस्विनी समूह बिटोडी, ओम आजीविका स्व सहायता समूह पाथरवाड़ा, समाधान आजीविका स्व सहायता समूह नारना, राजाभोज आजीविका समूह मांझापुर, बलराम आजीविका समूह बोरीकला, जयश्री आजीविका समूह भानेगांव, रिया आजीविका समूह देवरी, शारदा आजीविका समूह गुडरू, सिद्धार्थ  आजीविका समूह नाहरवानी, निर्मल स्व सहायता समूह नाहरवानी, नारी शक्ति आजीविका समूह समनापुर एवं गोंडवाना आजीविका समूह माना द्वारा समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है।

इसे भी देखें

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट